MP: सरकारी स्कूल में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 3 युवकों ने बनाया हवस का शिकार
मऊगंज। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मऊगंज जिले (Mauganj district) के लौर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां गाँव की 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गाँव के ही तीन युवकों ने सरकारी स्कूल के अंदर सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए। जिन्हें आज पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है ,सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुबह से बच्ची तड़पती रही, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक घटना लौर थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। शाम करीब 6 बजे नाबालिग बच्ची घर से पानी लेने के लिए निकली थी। लेकिन कई घंटे तक लौटकर नहीं आई। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो बच्ची धान के खेत में घायल और बेहोश अवस्था में मिली। होश आने पर जब परिवार ने उससे पूछा तो उसने बताया कि गाँव के ही तीन लोगों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय के अंदर बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।
पीड़िता के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचे परिवार के साथ पुलिस के द्वारा रास्ते में मारपीट की और उनके मोबाइल तक जब्त कर लिए गए। लेकिन पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के द्वारा इस आरोप को खारिज कर दिया गया है।
घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही साफ दिख रही है। परिजनों का कहना है कि सुबह से बच्ची तड़प रही है, लेकिन कोई डॉक्टर या स्वास्थ्य अधिकारी अब तक उसे देखने तक नहीं पहुँचा। बच्ची अभी भी डरी सहमी हुई है , और अचेत अवस्था में घर पर पड़ी हुई है।
तमिल भाषा के सम्मान पर BJP का दावा, सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी देश को बांटने में लगे
महाराष्ट्र में सनसनीखेज मामला: शादी के 3 दिन बाद ही दुल्हन पर पति समेत चार को जहर देने की कोशिश का आरोप
PM मोदी का बड़ा बयान: ‘शहरीकरण चुनौती नहीं, अवसर है’, देश के 25 शहरों तक पहुंची मेट्रो
महाकाल का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया! इंदौर मैच से पहले गौतम गंभीर ने किए दर्शन
दुर्ग में मासूम की मौत से परिवार में मातम, अस्थि विसर्जन पर जाने को लेकर था नाराज