उप राष्ट्रपति धनखड़ का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्वागत
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पुराने हवाई अड्डे पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन पर उनकी अगवानी की। उन्होंने उप राष्ट्रपति को अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, महापौर नगर निगम भोपाल श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी