किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेेस ने विरोध प्रदर्शन किया, पर मंच ने साथ नहीं दिया, धड़ा-धड़ गिरे नेता
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा घेरने के लिए एकत्र हुए। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का मंच गिर गया। मंच गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग नारेबाजी करने लगे। मंच गिरने से 7 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। घायलों में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान भी शामिल हैं। इसमें जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, राजीव सिंह भी शामिल हैं। इस हादसे में कई महिला कार्यकर्ताओं को भी गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के कारण लोगों को एक-दूसरे के निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचना पड़ा।
किसानों का प्रदर्शन हुआ तेज
प्रदर्शन के दौरान मंच गिरते ही कांग्रेस का प्रदर्शन तेज हो गया. किसानों के प्रदर्शन को बड़ा रूप लेने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने वाटर कैनन के साथ आंसू गैस का भी इंतजाम किया था। मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारी इतने ज्यादा थे कि उन्होंने पुलिसकर्मियों पर काबू पा लिया। मौके पर मौजूद फोर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस पहले से ही लोगों को रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जब मंच टूटा तो कांग्रेस नेताओं में गुस्सा देखने को मिला। उनका विरोध और तेज हो गया। वे हाथों में झंडे लेकर प्रदर्शन करने लगे। उनका हंगामा भी तेज हो गया। प्रशासन उन्हें पूरी तरह से रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारी प्रशासन की ओर बढ़ रहे थे।
सुबह से ही मंच सजाया जा रहा था, फिर भी अचानक मंच के गिरने से हर कोई हैरान रह गया। पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव और युवा कांग्रेस अध्यक्ष बैरिकेड्स पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जीतू पटवारी ने कहा कि इस तरह का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और किसानों के मुद्दे उठाए जाते रहेंगे।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव