छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना, अगले चार दिन रहेंगे बारिश वाले
छत्तीसगढ़ के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी भागों में अलग-अलग दिनों पर बारिश होने की संभावना हैं। आज बुधवार से आगामी चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। प्रदेश के उत्तरी भागों में आज हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दिनों में कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। आगामी तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तक दिन का गिर सकता है।
चार दिनों तक बारिश के आसार
19 मार्च को उत्तरी भागों में वहीं मध्य भागों में 20 और 21 मार्च को बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी इलाकों में 22 मार्च को बारिश के आसार हैं। इसी तरह 19 से 22 मार्च तक एक दो जगहों पर मेघ गर्जन होने की संभावना है।
गरज चमक के साथ बारिश के आसार
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से उत्तरी आतंरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दक्षिण-पूर्व ईरान और उसके आसपास समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
बंगाल फतह और राज्यसभा में बढ़ते कद से ‘ब्रांड मोदी’ फिर हुआ मजबूत
चुनाव के दौरान छिपकर दिखाई गई The Bengal Files, दावा किया विवेक अग्निहोत्री ने
आयुर्वेद के अनुसार शहद के चमत्कारी फायदे, सेहत के लिए वरदान
जम्मू में तवी नदी के किनारों का होगा कायाकल्प, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, पत्नी तड़पती रही और पति बेबस