भाजपा की आवश्यक बैठक कल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष होंगे उपस्थित
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कल शुक्रवार को आवश्यक बैठक आयोजित की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी की एक आवश्यक बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन समेत प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में 21 मार्च को दोपहर दो बजे बुलाई गई है।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी-सहप्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक-सह संयोजक, सभी महापौर, नपा-नपं अध्यक्ष, निगम सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय