MS Dhoni की नई तस्वीर देख सोशल मीडिया पर मचा तहलका, यूजर्स बोले– ‘धोनी या जेठालाल?’
मुंबई : महेंद्र सिंह धोनी के लुक्स का क्रिकेट प्रेमियो को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में क्रिकेटर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें अलग अंदाज में देखा जा रहा है। तस्वीरों को देख नेटिजंस को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल फेम जेठालाल गड़ा याद आ गए। चलिए जानते हैं आखिर धोनी को देख यूजर्स को क्यों याद आ रहे है जेठालाल।
क्या है वायरल तस्वीर?
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें धोनी ब्लैक कलर की प्रिंटेड शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर पियानो स्टाइल का पैटर्न बना हुआ है। इस तस्वीर के वायरल होते ही नेटिजंस की मेजदार प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कुछ यूजर्स धोनी और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के लोकप्रिय किरदार जेठालाल की तुलना कर रहे हैं।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस तस्वीर के वायरल होते ही नेटिजंस ने कहा कि लग रहा है धोनी भाई को ये शर्ट जेठालाल ने गिफ्ट की है। आपको बताते चलें कि बीते 7 जुलाई को धोनी का जन्मदिन था। एक यूजर ने बोला कि ये जेठालाल धोनी। वहीं दूसरे यूजर ने बोला कि ये महेंद्र लाल धोनी लाल गड़ा हैं।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल