श्री मंडल रामायण मंडल कांवड यात्रा मे उमडा शिव भक्तो सैलाब
लगातार 17वर्षो से श्रावण मास के प्रथम रविवार व सोमवार को श्री मंडल रामायण मंडल कांवड यात्रा का आयोजन यात्रा संयोजक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर के संयोजन मै आयोजित हो रही है मंडल का यह 17 वा वर्ष है.
आज को सुबह 11 बजे से जानापाव के अमृत कुंड से जल भरकर व मंत्रोच्चार कर पुजन किया गया व हर हर महादेव बोल बंम के नारो के साथ देश कि समृद्धि व सम्पन्नता,समरसता की कामना के साथ यात्रा प्रारंभ हुई.
कावड़ यात्रा में मुख्य रूप से....केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार विधायक गोलू शुक्ला जिला अध्यक्ष श्रवण सिंग जी चावड़ा पूर्व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा घनशयम नारोल्या अतिथी समाजजन, संत समाज व हमारे आशीर्वाद दाता यात्रा में पहुंचे.
हजारों की संख्या मे कांवड़िए जानापाव की पहाड़ियों को गुंजायमान करते चल रहे थे यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगो द्वारा कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत व अल्पाहार कराया गया.
कावड़ यात्रा का रात्री विश्राम अंनत कोल्ड स्टोरेज मे रहा जहा भव्य भजन संध्या व भोजन भंडारे का आयोजन रहा जिसमे समरसता के साथ सभी यात्रियों व आमंत्रित समाज जनो ने भजनो के आंनद के साथ सभी लोगो ने भंडारे मे प्रसादी का लाभ लिया इस आयोजन मे भी बढ़-चढ़ कर समाज जन शामिल हुए.
यात्रा सयोजक
मनोज सिंग ठाकुर
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
कांवड़ यात्रा के दुसरे दिन यात्रा सुबह 7:30 बजे कावड़ कि पुजन व आरती के पश्चात् प्रारंभ हुई व डोंगरगांव अनाज मंडी पर पहुंच कर खिचडी प्रसाद वितरण हुआ फिर भव्य चलसमारोह के रूप लेकर यात्रा ने महु नगर मे डोल नगाड़े,बग्गी, डिजे मनमोहक झांकियों व हजारों कांवड यात्रीयो के बोल बंम उद्घोष के साथ प्रवेश किया.
यात्रा ड्रीमलैंड चौराहे से कनाडा रोड,फूल चौक होते हुए हरी फाटक पर पहुंची महु नगर मे विभिन्न धार्मिक , सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओ द्वारा यात्रा संयोजक मजोज सिंह ठाकुर का साफा पगडी पेहनाकर व यात्रीयो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया केंद्रीय राज्यमंत्री श्री मति सावित्री जी ठाकुर विधायक Rajesh sonkar युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष Nishant जी खरे यात्रा में सम्मिलित हुए.
हरि फाटक से यात्रा अपने गन्तव्य पिगडम्बर कि और प्रस्थान किया व बालाजी मंदिर पिगडम्बर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया आरती पुजन कर प्रसाद वितरण हुआ.
सफल कावड़ यात्रा पर यात्रा संयोजक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर ने सभी यात्रियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल