छटी शरीफ के आयोजन हेतु चिश्तिया ग्रुप की मीटिंग संपन्न
देवास। चिश्तिया ग्रुप द्वारा भौंरासा में प्रतिवर्ष छटी शरीफ का आयोजन विगत 21 वर्षो से किया जा रहा है। 22 वें वर्ष के आयोजन हेतु पूर्व सदर इसरार चिश्ती लालू द्वारा एक मीटिंग का आयोजन आष्टा में किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से रेहान मदनी बिट्टू को सदर तथा नायब सदर के पद पर अकील बेलिम को नियुक्त किया गया। मीटिंग में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि भौंरासा में 26 दिसम्बर को असर की नमाज के बाद गांव में तालिब शाहवली पर चादर पेश की जाएगी उसके बाद जलालशाह वली गढ़ी पर चादर पेश की जाएगी। 28 दिसम्बर को बाद असर छटी शरीफ की फातेहा ख्वानी होगी, और बाद नमाजे मगरिब लंगर का आयोजन होगा।

मीटिंग में भौंरासा से आफताब वकील, साजिद चिश्ती, अजहर चिश्ती, लालू चिश्ती, सादिक शाह पूर्व सदर, राजा खान, वासिद अली, सोहेल पठान, समीर शाह, सोनू दाउद, शमशेर मदनी, मोईन पहलवान, जुबेर खान, इदु शाह, मोहसीन खान, सोनू खान, फारूक ठेकेदार, गब्बर बेलिम, अज्जू ठेकेदार, सलमान टोलटेक्स, आजम चिश्ती, वाजिद चिश्ती, सद्दाम चिश्ती, अकरम चिश्ती रसुलपुर, सेफ अली, जहिर शेख, अरबाज अली, मुकद्दर अली, निजाम कुरेशी, आष्टा से मुबारिक शेख, याकूब मामू, नासिर भाई, अयाष पार्षद, शफीक भाई, सोनू भाई, आमिन भाई, सुभान जीजा, हनीफ दुलाभाई, मुन्ना दुलाभाई, भूरा भाई, अकबर दुलाभाई, आदि उपस्थित रहे। भवदीय- साजिद चिश्ती
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा