महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त आज जारी, 68 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की 68 लाख से ज्यादा महिलाओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। 30 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नारायणपुर के दौरे पर रहेंगे, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में जारी करेंगे।
आज जारी होने वाली इस किस्त के तहत कुल 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। करीब 68.47 लाख महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में यह राशि मिलेगी। योजना के अंतर्गत हर पात्र महिला को प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।
किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से मैसेज अलर्ट भेजा जाता है। अगर किसी कारण से मैसेज नहीं आता है, तो महिलाएं ऑनलाइन भी भुगतान की स्थिति जांच सकती हैं। इसके लिए महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर खाते में आई राशि की जानकारी देखी जा सकती है। इसके अलावा योजना के आधिकारिक मोबाइल ऐप के जरिए भी भुगतान स्टेटस चेक किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से Mahtari Vandan Yojana की शुरुआत 1 मार्च 2024 को की थी। इस योजना का लाभ 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को दिया जाता है। 24वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक इस योजना के तहत सरकार द्वारा वितरित कुल राशि 15,595.77 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी।
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।