इंदौर|इस विषय पर हज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी से चर्चा पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कोई नियुक्ति नहीं की है और वर्तमान में कोई नए प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष की भी नियुक्ति नहीं हुई है। इस हिसाब से जिला अध्यक्ष भी बनना मुमकिन नहीं है और वर्तमान 2026 में भी प्रदेश कमेटी की कार्यपालन अधिकारी फ़रज़ाना ग़ज़ाल द्वारा व्यवस्थाओं के लिए जिलाध्यक्ष इंदौर राशिद शेख़ को ही 30/01/2026 को लेटर दिया गया है

अधिवक्ता सौरभ जैन द्वारा कार्यपालन अधिकारी फ़रज़ाना गजाल से उनके द्वारा की गई नियुक्ति कोई जुनैद ख़ान के नाम से की गई है जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लगी है जिसका नियुक्ति पत्र कार्यपालन अधिकारी से माँगा गया है जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि उनके द्वारा क्या नियुक्ति की गई है क्योंकि क़ानूनन कोई भी कार्यपालक अधिकारी कार्य करने हेतु अपना पत्र जारी कर सकता है ना की जिलाध्यक्ष बना सकता है या तो आप लिखित में दें कि आपके द्वारा कोई नियुक्ति नहीं की गई है। क्योंकि जिलाध्यक्ष जब ही तय होगा जब प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी ।

जिसमें अधिवक्ता ने कार्यपालन अधिकारी को पत्र की प्रति देने में दो दिन का समय दिया है अन्यथा दावा किया है कि अपनी शक्तियों का ग़लत इस्तेमाल करने को लेकर उक्त कार्यपालन अधिकारी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी । बता दें कि मध्य प्रदेश हज कमेटी व मध्य प्रदेश वक्फ कमेटी दोनों के कार्यपालक अधिकारी का कार्य भी फ़रज़ाना ग़ज़ाल द्वारा किया जाता है ।