आज होगी आशा ताई को अंतिम विदाई, जानें समय और स्थान की पूरी डिटेल
92 साल की इस दिग्गज सिंगर का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ,, जिन्होंने 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर लोअर परेल स्थित उनके घर लाया गया। आज उनका अंतिम संस्कार होना है, जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी।
कहां और कैसे होगा अंतिम संस्कार?
महान गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार दोपहर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार शाम उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और फूल अर्पित किए। साथ ही राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, साथ ही विधायक सुनील शिंदे और प्रसाद लाड ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया।
कब होगा अंतिम संस्कार?
इस बीच आशीष शेलार ने कहा, ‘आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को शाम 4 बजे किया जाएगा।’ गायिका के बेटे आनंद ने बताया कि लोग सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल के कासा ग्रांडे में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उन्होंने कहा, ‘उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।’
आशा भोसले बहुत प्रतिभाशाली गायिका थीं। उन्होंने 80 साल लंबे करियर में ढेर सारे यादगार गाने गाए। उनकी आवाज में गहरी भावना थी, जिसने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। ‘आशाताई’ के नाम से मशहूर आशा भोसले को पद्म विभूषण और महाराष्ट्र भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना