झाबुआ जिला कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न
आज झाबुआ जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगड़ी जी नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा मध्य प्रदेश के प्रभारी आदरणीय श्री आबिद कागज़ी जी एवं सह प्रभारी आदरणीय श्री लियाकत अली गद्दी जी के आदेशानुसार अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से झाबुआ जिला प्रभारी श्री ज़हूर मोहम्मद कुरैशी जी उपस्थित रहे। इस दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग, झाबुआ के जिला अध्यक्ष पद हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा सभी आवेदकों से संवाद एवं परिचर्चा की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सशक्तिकरण एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदरणीय श्री कांतिलाल भूरिया जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश राका जी, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी जनाब वसीम भाई , पूर्व ज़िला अध्यक्षक I T सेल जनाब शम्मी भाई , ज़िला महामंत्री ज़हीर खान , पार्षद रशीद भाई , पार्षद गोलू भाई , बनटी भाई सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में झाबुआ जिले के अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के सभी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
– ज़हूर मोहम्मद कुरैशी
जिला प्रभारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग, झाबुआ
पेपर लीक माफियाओं पर सरकार का बड़ा प्रहार, डॉ. जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे नया विधेयक