ओक्लाहोमा में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
वाशिंगटन। अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रांत में शुक्रवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गयी है। जानकारी के अनुसार यहां पर भूकंप के तेज झटके के बाद अगले कई घंटों तक कम तीव्रता के कई झटके महसूस किए गए। लिंकन काउंटी के उप आपातकालीन प्रबंधन निदेशक चार्लोट ब्राउन के अनुसार भूकंप के कारण किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और क्षति न्यूनतम दिखाई दी है। यहां आए भूकंप के झटकों के कारण ज्यादातर वस्तुएं घरों के अंदर अलमारियों से बिखर गईं अथवा हिल गईं है। चार्लोट ब्राउन ने कहा कि कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। बहुत सारे डरे हुए लोगों के अलावा कुछ भी नहीं। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप के ये झटके शुक्रवार की देर रात 11 बजकर 24 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ओक्लाहोमा से आठ किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में प्राग में ओक्लाहोमा सिटी से लगभग 57 मील (92 किलोमीटर) पूर्व में केंद्रित रहा था।
मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’