एक्सेलरेट ने फेडरेटेड व अन्य से 2.5 करोड़ डॉलर जुटाए
मुंबई । कानूनी अनुपालन सेवा प्रदाता अपराजिता की मूल कंपनी सिंगापुर की एक्सेलरेट ने निजी इक्विटी फर्म फेडरेटेड हर्मीस और अन्य से 2.5 करोड़ डॉलर (लगभग 207 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। एक्सीलरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान में कहा कि सबसे ज्यादा निवेश वैश्विक निजी इक्विटी निवेशक फेडरेटेड हर्मीस से जुटाया गया। इसके पास दिसंबर, 2023 तक 757 अरब डॉलर की प्रबंधन अधीन संपत्ति थी। निवेश जुटाने के मौजूदा चरण में भाग लेने वाले अन्य निवेशकों में मौजूदा निवेशक अल्टेयर कैपिटल और एक्सैक्टा कैपिटल पार्टनर्स शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस चरण में एक्सीलरेट के सह-संस्थापकों व अन्य मौजूदा शेयरधारकों ने भी निवेश किया है। उन्होंने कहा कि नई पूंजी को रणनीतिक अधिग्रहणों और व्यवसाय संचालन, टीम और प्रौद्योगिकी में चल रहे निवेश में लगाया जाएगा।
बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
टेक्नोलॉजी से सेमीकंडक्टर तक: भारत-ब्राज़ील ट्रेड डील की 5 बड़ी बातें
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला