'हनी ट्रैप' का शिकार हुए बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या मामले की सीआईडी जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब पश्चिम बंगाल सीआईडी ने हत्या के पीछे हनी ट्रैप की आशंका जताई है। हालांकि, इससे पहले सीआईडी ने सांसद की हत्या के पीछे दोस्त का हाथ बताया था। सीआईडी की प्रारंभिक जांच में पता चला कि अनार को मारने के लिए दोस्त ने पांच करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। वहीं, बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।पुलिस का मानना है कि सांसद को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई, जिसके बाद भाड़े के बदमाशों द्वारा उनकी हत्या की गई होगी। वहीं, हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी।
यह व्यक्ति बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है। पुलिस अधिकारी ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बताए बिना कहा कि जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह व्यक्ति सांसद से क्यों मिला और उन्होंने क्या चर्चा की थी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के जिस प्लैट में बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार प्रवेश करते देखा गया था, उसे उसके मालिक ने अपने दोस्त को किराये पर दिया था। इस फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी है।प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अवामी लीग के सांसद अनार की हत्या के लिए उनके दोस्त ने करीब पांच करोड़ की सुपारी दी थी। जिसका कोलकाता में एक फ्लैट है और वह संभवत: अमेरिका में है। पुलिस के मुताबिक, 'जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए 'हनी ट्रैप' में फंस गए, जो सांसद के दोस्त की भी करीबी थी। ऐसा लगता है कि महिला ने सांसद को न्यू टाउन के फ्लैट में जाने का प्रलोभन दिया था। हमें आशंका है कि वहां पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई।'
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में