महंगाई बेरोजगारी किसान और महिलाओं पर बात नही करती भाजपा- लांबा
बिलासपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची जहां उन्होंने बिलासपुर के कांग्रेस भवन में महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जीत का मंत्र दिया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए महिला राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, देश को आज कांग्रेस से बहुत अधिक उम्मीदें हैं भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय किया गया है, देश में महंगाई बेरोजगारी किसान और महिलाओं को लेकर बात नहीं हो रही है, प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। दो चरणों में हुए मतदान को लेकर अलका लांबा कहा कि, दक्षिण भारत की सभी सीटों पर कांग्रेस स्वीप कर रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत से पूरी तरह हर का सामना करना पड़ेगा।
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb