महंगाई से मुक्ति नहीं दिला पा रही भाजपा: मायावती
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि भाजपा महंगाई से मुक्ति नहीं दिला पा रही है। राशन से बदले वोट गरीबों के साथ मजाक है। भाजपा गरीबी-पिछड़ापन दूर करने में विफल साबित हो रही है। मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के लोगों को बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन आदि के अभिशाप से मुक्त करना तो दूर उन्हें रोक पाने में विफलता के कारण गरीबों को थोड़ा राशन देने को भी भाजपा एंड कंपनी के लोग चुनाव में भुनाने पर तुले हैं, जो उचित नहीं क्योंकि यह मेहरबानी नहीं है। लोगों को यह थोड़ा मुफ्त राशन भाजपा/सरकार का उपकार नहीं बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का ही धन है। अतः इसके बदले वोट माँगकर गरीबों का मजाक उड़ाना अशोभनीय। यह बात मैं हर जनसभा में कहती हूँ फिर भी भाजपा द्वारा प्रचारित ऐसे फेक वीडियो पर लोग ध्यान न दें।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह