केंद्र सरकार ने बजट सत्र से पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक
केंद्र सरकार ने परंपरा को निभाते हुए बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सरकार ने मंगलवार सुबह 11.30 बजे सभी दलों से इस चर्चा में शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि यह पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट है। इसमें सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए अपना एजेंडा सामने रखेगी। इसके अलावा सरकार राजनीतिक दलों को अपने मुद्दों के बारे में भी जानकारी देगी।गौरतलब है कि इस बार सरकार का बजट सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच चलेगा। इस दौरान एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार के वित्त मंत्री पूर्ण बजट पेश करते हैं।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट