आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने की शाह से इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। अमित शाह की संसद में बाबा साहेब आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने आंबेडकर का अपमान किया। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि अगर संविधान ग्रंथ है तो आंबेडकर भगवान हैं। कांग्रेस ने शाह के इस्तीफे की मांग की है।
अगर संविधान ग्रंथ है तो बाबा साहेब भगवान हैं
इन बयानों के बाद बुधवार को पीएम मोदी ने कांग्रेस को जवाब दिया। मोदी ने एक्स पर 6 पोस्ट किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अंबेडकर पर नाटक कर रही है। पंडित नेहरू ने चुनाव में आंबेडकर के खिलाफ प्रचार किया था। उन्हें भारत रत्न देने से कांग्रेस ने इनकार किया। एससी-एसटी पर सबसे ज्यादा नरसंहार कांग्रेस के शासन काल में हुए हैं।बता दें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।
प्रेम संबंध में बना खौफनाक प्लान, बॉयफ्रेंड से पति की गोली मारकर हत्या
राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा, मिला प्रमाण पत्र
SIR प्रक्रिया पर बढ़े सवाल, बंगाल से एमपी तक विपक्ष का विरोध
बिलासपुर में हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैनेजर गिरफ्तार
जबलपुर में BJP का प्रशिक्षण शिविर, 8 सत्रों में कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन