नूतन चौक में अवैध काम्प्लेक्स को निगम ने ढहाया
बिलासपुर। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय नूतन चौक सरकंडा में नागरिकों एवं ऑटो चालकों के लिए वर्षों से बने हुए सिटी बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड को असंवैधानिक रूप से तोडकऱ बनाये जा रहे अवैध काम्प्लेक्स को आज निगम ने ढहा दिया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बनाये जा रहे अवैध काम्प्लेक्स के खिलाफ वरिष्ठ भाजपा नेता अमर अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर मंडल सरकंडा के भाजपा नेताओं ने लगातार आंदोलन किये और आंदोलन के दौरान ही एक बार भाजपाइयों को गिरफ्तार करने तक की नौबत आ गयी थी । लेकिन आज जब इस अवैध काम्प्लेक्स को तोड़ा जा रहा है तो इसमे सबसे बड़ी जीत भाजपाइयों और सरकंडा के नागरिकों की है जिनके लगातार आन्दोलन के कारण ही आज इस अवैध काम्प्लेक्स को निगम ने ढहा दिया है । आंदोलन में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदू मिश्रा , वरिष्ठ पार्षद श्याम साहू एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी सहित भाजपा नेताओं की महती भूमिका रही थी।
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb