सृष्टि सेवा संकल्प: अखिल भारतीय चिंतन बैठक 2025

इंदौर: सृष्टि सेवा संकल्प की दो दिवसीय “अखिल भारतीय चिंतन बैठक” 22-23 मार्च 2025 को देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय, इंदौर में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ प्रचारक एवं मार्गदर्शक श्री प्रमोद जी झा, संरक्षक श्री अंशुमान सिंह जी (पर्यावरणविद् एवं अधिवक्ता), श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव जी (सेवानिवृत्त आईएएस), राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रशांत जी गुप्ता, एवं अन्य वरिष्ठ व्यक्तित्वों ने विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। बैठक का संचालन मध्यप्रदेशऔर इंदौर की टोली ने किया।
वर्ष 2025-26 की वार्षिक_कार्ययोजना: वृक्ष समूह संगठन का प्राण तत्व है। इसलिए “वृक्ष समूह” को केंद्र मानकर वार्षिक कार्ययोजना बनाई गई।
संकल्प: वृक्ष समूह संगठन की आधारशिला बनेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
कार्ययोजना:
1. “वृक्ष समूह” बनाकर स्कूल परिसरों व सरकारी स्थानों पर कार्य करना।
2. साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत कार्यकर्ता 6 वृक्ष समूहों का संचालन करेंगे।
3. रविवार को वृक्ष समूहों का एक स्थान पर एकत्रीकरण किया जाएगा।
4. प्रत्येक कार्यकर्ता को 5 चीजों (बिजली, पानी, प्लास्टिक, ईंधन, कपड़े) के उपयोग का आत्मविश्लेषण कर उसमें कमी लाने का प्रयास करना होगा।
5. पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक चर्चा और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना।
कार्यकर्ता_आचरण_संहिता-:
कार्यकर्ताओं के आचरण(गुण, व्यवहार) पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओ के आचरण(गुण, व्यवहार), अनुशासन व जीवन को देखकर संगठन की प्रतिष्ठा होती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को जैसा बोलना, वैसा ही करना और वैसा ही जीना। आचरण(गुण, व्यवहार) को देखने वाली चीज़ है- जीवन है। इसलिए जब ख़ाली होते है तब संगठन के बारे में ही चिंतन करते है।
व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण_संवर्धन हेतु विभिन्न प्रयास करना।
1. जन्मदिन/विवाह वर्षगांठ व अन्य अवसरों पर वृक्षारोपण करना।
2. ऑनलाइन खरीददारी बंद कर खुली चीज़ें की खरीददारी को बढ़ावा देना।
3. पानी, बिजली, प्लास्टिक, ईधन, टिश्यू पेपर का मितव्ययी उपयोग करना।
4. साबुन का कम से कम उपयोग करना।
5. डिस्पोजल के उपयोग से बचना।
6. व्यक्तिगत उदाहरणों से समाज को प्रेरित करना।
#वार्षिक_कार्यक्रम 2025-26
चिंतन बैठक में आगामी वर्ष में होने वाले मुख्य कार्यक्रम एवं वार्षिक आयोजन निर्धारित किए गए।
1. स्थापना दिवस कार्यक्रम: 7 जून, 2025
2. गुरुपूजन व समर्पण कार्यक्रम: 10-17 जुलाई 2025
3. संगोष्ठी: 15 अगस्त से 15 सितंबर 2025
4. राष्ट्रीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग: 19, 20, 21 दिसंबर 2025, जबलपुर(म.प्र)
5. सदस्यता अभियान: 1 से 31 जनवरी 2026
6. अखिल भारतीय चिंतन बैठक: 14, 15 मार्च 2026, देवास
अन्य_महत्वपूर्ण_कार्यक्रम:
- समाज में प्रकृति संरक्षण का महत्व एवं संगठन के मूल्यों एवं आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने हेतु अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विमर्श किया गया।
- पर्यावरण शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल।
- सृष्टि यात्रा।
- सोशल मीडिया कार्यशाला ।
- वक्ता कार्यशाला (अप्रैल)।
- अधिवक्ता श्रेणी बैठक (मई)।
- मातृशक्ति श्रेणी बैठक।
“सृष्टि सेवा संकल्प” पर्यावरण संरक्षण व समाज निर्माण की दिशा में समर्पित एक राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन है। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता संगठन के उद्देश्य में निहित है। हमारे मन पर पर्यावरण/वातावरण का प्रभाव अवश्य ही पड़ता है। इसलिए बैठक में प्राकृतिक वातावरण में सहभोज को प्राथमिकता दी गई। बैठक में केले के पत्तों पर भोजन तथा चाय के लिए मिट्टी के कुल्हड़ों का उपयोग डिस्पोजल तथा प्लास्टिक के उपयोग को रोकने का संदेश एवं लोटते समय सार्वजनिक परिवहन साधनों के अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने का संदेश देने का प्रयास भी किया गया।