पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन की पहले दौर में आसान जीत...
बी साई प्रणीत को कड़े मुकाबले में ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग ने तीन गेमों के संघर्ष में पराजित किया। क्वालिफायर शंकर सुब्रमणियन ने उलटफेर करते हुए आयरलैंड के नहाट एनगुएन को पराजित किया। कनाडा ओपन का खिताब जीतकर आ रहे लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने यूएस ओपन बैडमिंटन सुपर 300 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं, बी साई प्रणीत को कड़े मुकाबले में ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग ने तीन गेमों के संघर्ष में पराजित किया। क्वालिफायर शंकर सुब्रमणियन ने उलटफेर करते हुए आयरलैंड के नहाट एनगुएन को पराजित किया
सवा घंटे के संघर्ष में हारे प्रणीत
लक्ष्य ने फिनलैंड के काले कोलजोनेन को सिर्फ 30 मिनट मेंं 21-8, 21-16 से पराजित किया। सिंधू ने भारतीय मूल की अमेरिकी शटलर दिशा गुप्ता को 27 मिनट में 21-15, 21-12 से हराया। क्वालिफाइंग दौर के दो कठिन मैच खेलकर आए ने नहाट एनगुएन को 44 मिनट में 21-11, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई, जबकि प्रणीत को ली शी फेंग के हाथों कड़े संघर्ष में एक घंटे 19 मिनट के संघर्ष में 21-16, 14-21, 19-21 से हार मिली।
एमपी पुलिस को हाईटेक ट्रेनिंग, वर्चुअल सिम्युलेटर से होगी फायरिंग-ड्राइविंग प्रैक्टिस
दुष्कर्म मामला: नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में IND vs NZ टी20 मैच: सुरक्षा कड़ी, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
रायपुर में लागू हुआ पुलिस कमिश्नर सिस्टम, संजीव शुक्ला बने पहले पुलिस आयुक्त
बसंत पंचमी पर प्रयागराज माघ मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब, गजकेसरी योग ने बढ़ाई भीड़