बैन होगी ईवीएम.....सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी वीडियो
नई दिल्ली । आम चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इन तमाम चुनावी खबरों के बीच सोशल मीडिया पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन या ईवीएम को लेकर भी बड़े दावे हो रहे हैं। दावों में बताया जा रहा हैं देश में ईवीएम का इस्तेमाल बंद होने वाला है? इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है।
दरअसल प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की तरफ से हाल ही में वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूटूयूब पर कुछ खास चैनलों का जिक्र किया गया है। जिसमें ईवीएम को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, पीईबी ने स्थिति साफ कर दी है।
कुछ वीडियोज में दावा किया जा रहा है, देशभर में ईवीएम होगी बंद, आंदोलन से झुका चुनाव आयोग। एक अन्य वीडियो में कहा जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट का आ रहा फैसला, बैलेट पेपर से ही होगा 2024 का चुनाव।
पीईबी ने बताया है कि ये सभी दावे फर्जी हैं। चुनाव आयोग की तरफ से ईवीएम को बैन करने का फैसला नहीं लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट और बैलेट पेपर से जुड़ी खबर को भी फर्जी बताया गया है। पीईबी का कहना है कि एक फर्जी वीडियो चलाया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं।
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव