धार के फर्जी तांत्रिक बाबा ने इंदौर में हड़पे लाखों रूपये
रुपए मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस कर रही हैं जांच
इंदौर। तांत्रिक क्रिया के नाम पर अपने आप को "बाबा" बताकर लाखों रूपये ऐंठने वाले धार के एक तथाकथित फर्जी बाबा का इंदौर में खुलासा हुआ हैं। रावजी बाजार थाने में पीड़ित व्यक्ति ने फर्जी बाबा पर पति-पत्नी में अलगाव पैदा करने, लाखों रुपये हड़पने, रूपये मांगने पर जान से मारने धमकी देने और पुलिस प्रशासन में अपने रसूख होने पर कोई कार्यवाही नहीं होने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुवे जांच शुरू कर दी।
रावजी बाजार थाना क्षेत्र निवासी फैजान पिता एजाज खान ने शिकायत में पुलिस को बताया कि धार की गुलमोहर कॉलोनी का रहने वाला कासम शेख, जो खुद को तांत्रिक क्रिया करने वाला बाबा बताता है, वास्तव में एक फर्जी बाबा हैं जिसने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुवे करीब 7 लाख रूपये ऐंठ लिए। यह रूपये अलग - अलग समय पर उसने डिजिटल माध्यम से फर्जी बाबा को दिए थे जिसके पुलिस को उसने सबूत पेश किए। इतना ही नहीं फर्जी बाबा ने उसके देवास में स्थित एक प्लॉट को भी बहला फुसलाकर बिकवा दिया और रूपये हड़प लिए। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को आगे बताया कि फर्जी बाबा अब उसके वैवाहिक जीवन में अशांति पैदा करने की नियत से सास-ससुर को भड़का कर ससुराल में झूठे दावे पेश कर रहा है।
पीड़ित फैजान ने जब उसे अपने पारिवारिक जीवन में दखलंदाजी बंद करने और रूपए लौटाने की बात कही तब फर्जी बाबा गुंडागर्दी पर उतर आया और उसने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुवे अपने आप को धार जिले का बदमाश बताया और पुलिस प्रशासन में रसूख होने का दावा करते हुवे उल्टा पीड़ित को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने लेनदेन से जुड़ी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग और मैसेज के प्रमाण होने की भी बात कही है।
पीड़ित आर्थिक, पारिवारिक और मानसिक रुप से टूटने के बाद अब रावजी बाजार पुलिस की शरण में न्याय की गुहार लेकर गया है जहां उसने फर्जी बाबा पर कार्रवाई करने की मांग कर उसके साथ होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए फर्जी बाबा को जिम्मेदार ठहराया। बहरहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल