निजी पार्टी में गोलीबारी...... तीन लोगों की मौत
अर्कंसां । अमेरिका के आर्कंसा राज्य में निजी पार्टी के दौरान गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हुई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। जोन्सबोरो पुलिस ने बताया कि जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तब कई पीड़ित घायल अवस्था में मिले, जिन्हें गोलियां लगी थीं। हमलावर के परिचित एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में हमलावर की भी मौत हो गई। एक अन्य महिला घायल हुई है जो हमलावर की परिचित है।
पुलिस ने बताया कि घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनका हमलावर से कोई संबंध नहीं है। गोलीबारी में घायल एक अन्य व्यक्ति को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप