अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अरुणाचल डेमोक्रेटिक पार्टी नाम से एक नई क्षेत्रीय पार्टी लॉन्च की है। उन्होंने इस दौरान खुद को डेमोक्रेटिक भी बताया।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं एक डेमोक्रेट हूं, अरुणाचल के लोग डेमोक्रेट हैं। इसलिए, यह एक लोकतांत्रिक पार्टी होनी चाहिए। यह वंशवादी या सांप्रदायिक नहीं है।गेगांग अपांग 22 वर्षों तक अरुणाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 2014 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामील हुए थे।  अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव (2019) में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब हुई थी।