भारतीय तटरक्षक बल का समुद्र में जीवनरक्षक अभियान
भारतीय तटरक्षक बल ने एक बार फिर से समुद्र में अपने जीवनरक्षक अभियान का लोहा मनवाया है। विदेशी जहाज में मौजूद ब्रिटेन के एक चालक की जान बचाकर तटरक्षक बल ने अपने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
संदेश मिलते ही तुरंत चलाया अभियान
दरअसल कोस्ट गार्ड को खबर मिली थी कि विदेशी जहाज में मौजूद ब्रिटेन के एक चालक की तबीयत बेहद खराब है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को तुरंत ही इलाज की जरूरत थी। बुधवार को ब्रिटेन के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) द्वारा मुंबई एमआरसीसी को एक संदेश भेजा गया था। संदेश में बताया गया था कि किनेथ हिलर नाम के चालक दल के एक सदस्य को तुरंत स्वास्थ्य लाभ की आवश्यकता है। यह भी बताया गया कि हिलर अनविल पॉइंट जहाज में मौजूद हैं। यह जहाज दुबई से ब्रूनई के मुआरा बंदरगाह की ओर जा रहा था।
बिना समय गंवाए शुरू किया बचाव अभियान
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मुंबई एमआरसीसी द्वारा तुरंत कोच्चि स्थित समन्वय केंद्र को तुरंत बचाव अभियान शुरू करने के लिए कहा गया। इसके अलावा यह भी निर्देश दिया गया कि चिकित्सा निकासी के लिए जहाज को अधिकतम गति से आगे बढ़ाया जाए। एमआरएससी कोच्चि को मरीज की स्थिति की गंभीरता ध्यान रखते हुए दवाओं की व्यवस्था करने और प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की सलाह दी गई।
तत्काल एक्शन से बची ब्रिटिश नागरिक की जान
इसके बाद एक मेडिकल टीम के साथ भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के जहाज सी-410 को मदद के लिए भेजा गया। सी-410 के साथ अर्नवेश जहाज को भी चिकित्सा सहायता प्रदान करने और मरीज को लाने के लिए मौके पर भेजा गया। दोनों ही जहाज बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे और मरीज को लेकर कोच्चि बंदरगाह लौट आए। इसके बाद मरीज को तत्काल ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश नागरिक की तबीयत अब स्थिर है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव