पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल-तीन की मृत्यु
कोरबा, कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में पेड़ से एक मोटरसाइकिल के टकराने से मोटरसाइकिल में सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा हैं की डूमरकछार से दीपका जाने वाली मार्ग पर डूमरकछार चौक से चंद कदम दूर रात्रि लगभग 10 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर डूमरकछार की ओर जा रहे राजेश कुमार पिता लीलाराम 21 वर्ष जाति गोंड, बालकृष्णा पिता भागवत सिंह 22 वर्ष जाति गोंड, कमलेश पिता शंकर सिंह 17 वर्ष जाति गोंड तीनों ग्राम धौराभाठा के आश्रित मोहल्ला गोकनाई निवासी सड़क किनारे लगे पेड़ में टकरा गए।
राहगीरों की मदद से डायल 112 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान नही होने से रातभर शव अस्पताल में रहा, दूसरे दिन सुबह तीनों युवकों की गोकनाई निवासी के रूप पहचान की गयी, पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की जल योद्धाओं की गूंजी आवाज
डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि विश्वविद्यालय के तीन मेधावी छात्रों को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड -2026 से सम्मानित
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी