भोपाल में मुस्लिम समाज ने किया अनोखा परिचय सम्मेलन
भोपाल। हमीद मंज़िल शादी हाल में म प्र मुस्लिम विकास परिषद के तत्वावधान उन मुस्लिम युवा युवतियों का परिचय सम्मेलन हुआ जो शरीयत के मुताबिक बिना दहेज के निकाह करना चाहते हैं। परिचय सम्मेलन में लगभग 275 फार्म आए, जिनमें मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के परवारों ने भी मुनासिब रिश्तों के लिए आवेदन किए थे, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में लड़का और लड़की के 36 परिवार आपस मिल बैठ कर रिश्ता कायम करने के लिए एक दूसरे से सहमत हुए। इस अवसर भोपाल शहर क़ाज़ी हज़रत सैय्यद मुश्ताक़ अली साहब नदवी ने आए जलसे को खिताब करते हुए फ़रमाया कि मुस्लिम समाज अगर अपने घरों में सुकून चाहता हे तो अपने बच्चों की शादियां दीन ए इस्लाम के मुताबिक़ बिना दहेज और रसूमात के करे जैसा कि शादियों के मामले में अल्लाह का हुक्म ओर रसूलउल्लाह की सुन्नत है, इससे हटकर होने वाली शादी फसाद पैदा करती है, आज समाज दहेज की लानत में जकड़ा हुआ हे, उसे इस माहौल से बाहर निकलने की बहुत जरूरत है। मुफ्ती वसीम साहब ने कहा आज हम शादियों के मामले में शैतान की पैरवी कर रहे, हम शादी की खुशियों में इतना आगे निकल जाते हैं कि अल्लाह और रसूल के हुक्मों की भी परवाह नहीं करते। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद माहिर एडवोकेट ने कहा कि मुस्लिम विकास परिषद पूरे प्रदेश में दहेज प्रथा के खिलाफ़ अभियान चला रही है, भोपाल में होने वाला बिना दहेज के शादी करने वालों के लिए पहला परिचय सम्मेलन है। कार्यक्रम के संयोजक सैय्यद अशरफ़ अली एडवोकेट ने कहा कि हमारी कोशिश होगी के दहेज के खिलाफ़ समाज में फैल रही इस दीमक को खत्म करने के लिए और मुस्लिम समाज में जागरूकता लाने के लिए परिषद प्रदेश के दूसरे जिलों में इसी प्रकार के आयोजन करेगी, क्यों की देश का यह पहला बिना दहेज का शरई परिचय सम्मेलन हे जो भोपाल में आयोजित किया किया गया है जिसके परिणाम बहुत अच्छे आए हैं। कार्यक्रम के आखिर में में कार्यक्रम कार्डिनेटर शावेज़ सिकंदर ने सभी परिवारों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने बहुत उत्साह के साथ सम्मेलन को कामयाब बनाया।
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
आज़ादी के 78 साल बाद गांव में पहली बार आई बिजली
PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर