रामोस को हराकर नागल सेमीफाइनल में
भारत के सुमित नागल ने स्पेन के शीर्ष वरीय अल्बर्ट रामोस विनोलस को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से हराकर आस्टि्रयन चैलैंजर टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले 26 साल के नागल की यह कॅरिअर में दुनिया के 88वें नंबर के खिलाड़ी अल्बर्ट रामोस से तीसरी भिड़ंत थी। इस मुकाबले से पहले दोनों के बीच जीत-हार का 1-1 का रिकॉर्ड था। नागल इस प्रतिद्वंद्वी से 2021 में ब्यूनस आयर्स के क्वार्टर फाइनल में हार गए थे। क्वार्टर फाइनल तक के सफर में सुमित ने डेनियल मसूर और विताली साचको को हराया था।
तिरुवनंतपुरम रैली में पीएम मोदी का संदेश—विकसित भारत के लिए देश एकजुट
कांग्रेस में अनुशासन पर सवाल, बड़े नेताओं के आगे बेबस दिखी समिति
एमपी पुलिस को हाईटेक ट्रेनिंग, वर्चुअल सिम्युलेटर से होगी फायरिंग-ड्राइविंग प्रैक्टिस
दुष्कर्म मामला: नाबालिग छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में IND vs NZ टी20 मैच: सुरक्षा कड़ी, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध