अब भारत में भी बनेगी रेंज रोवर
नई दिल्ली । टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर की कारें भारत में बनेंगी। जगुआर लैंड रोवर की फ्लैगशिप कारें रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोट्र्स कंपनी की स्थापना के बाद पहली बार इंग्लैंड के बाहर किसी देश में बनने जा रही हैं। अब तक इनका निर्माण सिर्फ इंग्लैंड के सोलीहुल में होता था। भारत इन कारों की कंप्लीटली नॉक्ड डाउन यूनिट्स का निर्माण करने वाला पहला देश बनेगा। इसके तहत कंपनियां अन्य जगहों से लूज पॉट्र्स इंपोर्ट करके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में असेंबलिंग और प्रोडक्शन करती हैं। ऐसे में कारों की कीमत में भारी गिरावट दिख सकती है।
जगुआर लैंड रोवर के सीनियर कार्यकारी अधिकारियों ने बताया, इन कारों की कीमत अभी के मुकाबले 18 से 22 प्रतिशत की कमी आएगी। पुणे में जगुआर लैंड रोवर प्लांट में पहले से रेंज रोवर वेलार, इवोक, जगुआर एफ-पेस और डिस्कवरी स्पोर्ट बन रही हैं। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत में कारों की खुदरा बिक्री 81 प्रतिशत बढऩे के बाद दो और कारें बनाने का फैसला किया है।
यश को नहीं सताया ‘धुरंधर 2’ का डर, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टालने की असली वजह आई सामने
राहुल गांधी बोले- गंभीर विषय पर चर्चा होनी चाहिए, लोकसभा में विपक्ष ने किया हंगामा
एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार
राजस्थान, गुजरात और हिमाचल में हीटवेव की चेतावनी