यूएस ओपन में ओस्टापेंको ने स्वियातेक को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी
न्यूयॉर्क। अमेरिकी ओपन में शीर्ष वरीयता प्राप्त पोलैंड की इगा स्वियातेक को हार का सामना करना पड़ा है। स्वियातेक को चौथे दौर में लातविया की जेलेना मेंजेलेना ओस्टापेंको ने 3-6, 6-3, 6-1 हराकर एक बड़ा उलटफेर किया है।। स्वियातेक की हार के साथ ही विश्वप की नंबर एक खिलाड़ी बेलारुस की आर्यना सबालेंका अब रैंकिंम में शीर्ष पर पहुंच जाएंगी। स्वियातेक पिछले 75 हफ्तों से नंबर एक पर थीं। अब क्वार्टरफाइनल में ओस्टापेंको का सामना अमेरिका की कोको गॉफ से होगा।
विश्व की इस शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए 5-3 से बढ़त बनायी। स्वियातेक ने आसानी से पहला सेट जीत लिया। इसके बाद जेलेना ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-3 से हासिल किया। इसके बाद जेलेना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा ओर तीसरा सेट 6-1 से जीतने के साथ ही क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। इससे पहले गॉफ ने वाइल्डकार्ड धारी कैरोलिन वोज्नियाकी को 6-3, 3-6, 6-1 से हराया।
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव