संसद: अडानी मुद्दे पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर वार
शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन सोमवार (2 दिसंबर) को संसद में जमकर हंगामा हुआ। सुबह 11 बजे लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अडानी का मुद्दा उठाया। विपक्षी सांसदों ने वी वांट जस्टिस के नारे लगाने शुरू कर दिए। हंगामे के चलते स्पीकर ने महज पांच मिनट में कार्यवाही स्थगित कर दी। वहीं, राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया।
राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित
राज्यसभा में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष की मांग है कि सरकार उनके सवालों का जवाब दे। वहीं, सरकार इस सत्र के दौरान कई अहम विधेयकों पर चर्चा के लिए विपक्ष से सहयोग मांग रही है।
थरूर: सरकार को विपक्ष की बात सुननी चाहिए
संसद में विपक्षी दल मौजूदा सत्र की शुरुआत से ही अडानी का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। इसके साथ ही विपक्षी सांसद संभल में हुई हिंसा और अन्य मामलों को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि सरकार को विपक्ष की बात सुननी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में गठबंधन नेताओं ने रणनीति बनाई। विपक्ष का आरोप है कि सरकार संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन