पाकिस्तान में सरकार गठन से पहले लोगों को लगा मंहगाई का झटका
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में नई सरकार बनने से पहले ही आवाम को बड़ा झटका लग गया है। अभी पाकिस्तान में नई सरकार को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है, इस बीच पाकिस्तानी आवाम पर महंगाई की मार पड़ी है। दरअसल, पाकिस्तान में न केवल डीजल-पेट्रोल, बल्कि गैस के दामों में भी बड़ा इजाफा हुआ है, जिससे आवाम की जेब पर बोझ पड़ जाएगा। पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार ने अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल की कीमत 2.73 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी। वहीं, डीजल के दाम में करीब 8 रुपए का इजाफा हुआ है।
खबर के मुताबिक, पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने आदेश जारी किया। इसके मुताबिक, सरकार ने अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल की कीमत 2.73 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की 8.37 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की नई रेट आज यानी 16 फरवरी से ही लागू होगी। पाकिस्तान में पेट्रोल अभी 272.89 रुपए बिक रहा है, जबकि डीजल 278.96 रुपए प्रति लीटर है। नए आदेश के मुताबिक अब आज से पाकिस्तान में पेट्रोल 275.62 और हाई स्पीड डीजल 287.33 रुपए प्रति लीटर बिकेगा।
पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (ओगरा) की सिफारिश के अनुसार 16 फरवरी से शुरू होने वाले पखवाड़े के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों की मौजूदा कीमतों में बदलाव लाने का फैसला किया है। अधिसूचना में केरोसिन तेल और हल्के डीजल तेल की कीमतों में किसी बदलाव का जिक्र नहीं किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान में पेट्रोल और एचएसडी यानी हाई स्पीड डीजल की कीमतें अगले पखवाड़े में 4-11 रुपये प्रति लीटर बढ़ने का अनुमान लगाया गया था।
इतना ही नहीं, फेडरल कैबिनेट ने 1 फरवरी से प्राकृतिक गैस टैरिफ में 67 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति के सभी फैसलों को मंजूरी दे दी गई, जिसमें गैस टैरिफ में बढ़ोतरी का निर्णय भी शामिल था।
Mohan Yadav ने AI समिट में की शिरकत
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से