पीएम मोदी आज पुणे में महाविजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित
देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। पहले और दूसरे चरण के चुनाव समाप्त हो गए हैं। अब आगामी चरणों के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक मेगा रैली करेंगे।पीएम मोदी यहां महायुति के चारों उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए 'महाविजय संकल्प रैली' को संबोधित करेंगे, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। महाविजय संकल्प रैली शाम चार से नौ बजे के बीच रेसकोर्स ग्राउंड में होगी। बता दें, पुणे में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती चार जून को होगी।
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई