रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म का नया फेज जल्द शुरू, लोकेशन आई सामने
अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर यूं तो फिल्म 'डॉन 3' का एलान हो चुका है। दर्शक भी इसी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं। मगर, फिलहाल रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आदित्य धर इसका निर्देशन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब टीम अगली लोकेशन पर जाने की तैयारी में है।
अब अमृतसर रवाना होगी टीम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर' फिल्म की शूटिंग मुंबई में पूरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि अब टीम अमृतसर में फिल्म की शूटिंग करेगी। रणवीर सिंह करीब सालभर से अपनी इस आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग शुरू करने से पहले रणवीर, निर्देशक आदित्य धर के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर दर्शन करने गए थे।
मुंबई में हुई एक्शन सीन की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक अब फिल्म की अगली शूटिंग अमृतसर में होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में मड आइलैंड पर इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, जो पूरी हो चुकी है। अब अगला पड़ाव अमृतसर है। सूत्रों के मुताबिक, मड आइलैंड में कई अहम सीन शूट हुए, इनमें कुछ एक्शन सीन भी शामिल हैं।
ये सितारे भी आएंगे नजर
कहा जा रहा है कि टीम अमृतसर में जहां शूटिंग करने वाली है, उन कुछ लोकेशन को लॉक किया गया है। फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, यामी गौतम, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है।
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले