डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में सिंधू और आकर्षी
भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू और आकर्षी कश्यप ने मंगलवार को यहां डेनमार्क ओपन सुपर 705 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत पहले दौर में ही बाहर हो गए। ओलंपिक में दो पदक जीतने वालीं सिंधू को पहले दौर में स्कॉटलैंड की विश्व में 28वें नंबर की खिलाड़ी क्रिस्टी गिल्मर को 21-14, 18-21, 21-10 से हराने में संघर्ष करना पड़ा। यह मैच 56 मिनट तक चला। एक अन्य मैच में विश्व में 38वीं रैंकिंग के खिलाड़ी आकर्षी ने जर्मनी की दुनिया की 26वें नंबर की ली यवोन को 20-21, 22-20, 21-12 से हराया।
श्रीकांत को पुरुष एकल के पहले दौर में चीन के विश्व में 22वें नंबर के खिलाड़ी वेंग होंग यांग से 21-19, 10-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट से हट गई, जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी मलयेशिया के ओंग यू सिन और टीओ ई यी दूसरे दौर में पहुंच गए।
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित