'सिंघम अगेन' डायरेक्टर Rohit Shetty ने दिखाई नई संसद की झलक
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी एक्शन फिल्मों के जरिए एक अलग पहचान बनाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों 'सिंघम अगेन' को लेकर व्यस्त नजर आ रहे हैं। इस मूवी में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच डायरेक्टर ने हाल ही में नई संसद का दौरा किया है।
इसका एक वीडियो रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है, जिसमें रोहित ने बताया कि इसे देखकर उन्हें गर्व और सम्मानित महसूस हुआ।
रोहित ने दिखाई नई संसद की झलक
रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने संसद के अंदर की हर छोटी-बड़ी चीज की एक झलक दिखाई है। इस दौरान एक्टर व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि नये भारत का नया संसद भवन। ये सिर्फ संसद ही नहीं, पूरा भारत है। गौरवान्वित, विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
फैंस को पसंद आया रोहित का वीडियो
जैसे ही रोहित शेट्टी ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, उनके फैंस ने भी इस पर जमकर अपने रिएक्शन शेयर किए। एक यूजर ने लिखा कि आप पारंपरिक परिधानों में अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि गर्व का पल।
सिंघम अगेन में व्यस्त रोहित
बता दें कि इन दिनों रोहित शेट्टी अपनी मूवी सिंघम अगेन को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनकी यह मूवी अगस्त में आने वाली है, लेकिन फिर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया गया कि शूटिंग में देरी और पुष्पा 2 के आने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना