भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भक्षक' का ट्रेलर हुआ रिलीज
भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भक्षक' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें अभिनेत्री प्रेस रिपोर्टर का रोल अदा करती नजर आ रही हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रिपोर्टर की भूमिका में भूमि मासूम बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ आवाज उठाती हैं। लेकिन, इस लड़ाई में उन्हें साथ बहुत कम लोगों का मिलता है और अड़चने बड़ी-बड़ी आती हैं। भूमि अपने तीखे तेवरों से न हारती हैं, विचलित होती हैं।ट्रेलर की शुरुआत में एक बहुत ही मार्मिक सा दृश्य है। एक बालिका गृह के अंधियारे कमरे में मासूम बच्चियां बैठी हैं और एक 'भक्षक' उनसे कहता है, 'अनाथ का मतलब समझती हो? जिसका कोई नाथ नहीं होता। तुम लोग है या नहीं है किसी को नहीं पता'। बच्चियों के साथ यहां दुष्कर्म होता है। इसकी खबर भूमि पेडनेकर को लगती है तो इन बच्चियों को न्याय दिलाने निकलती हैं।इस फिल्म में संजय मिश्रा, सई ताम्हणकर और आदित्य श्रीवास्तव भी हैं। संजय मिश्रा भूमि की लड़ाई में साथ हैं। वहीं, बच्चियों के साथ होने वाले दुष्कर्म बंसी साहू (आदित्य श्रीवास्तव) की शह में होता है। सत्ता की ताकत के आगे पूरा पुलिस सिस्टम और न्याय प्रणाणी किस तरह काम करती है, यह भी ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें