विराट कोहली ने फिर मचाया कोहराम...
नई दिल्ली। विराट कोहली आईपीएल-2024 में बेहतरीन फॉर्म में हैं और इसका सबूत एक बार फिर उन्होंने धर्मशाला में गुरुवार को दिया है। एचपीसीए स्टेडियम में बारिश के कारण थोड़ी देर मैच रुका था लेकिन लेकिन कोहली नाम के तूफान के आगे गेंद रुकी नहीं बल्कि भागती रही। नतीजा ये रहा कि कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दमदार पारी खेली, लेकिन वह शतक बनाने से चूक गए। अगर कोहली शतक पूरा कर लेते तो ये कोहली का इस सीजन का दूसरा और आईपीएल का कुल नौवां शतक होता.
कोहली ने 97 रनों की पारी खेली। वह तीन रनों से शतक से चूक गए। कोहली की ये पारी तब आई जब पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला था। विदवत केवरप्पा की गेंद पर आशुतोष ने उनका कैच छोड़ दिया था. इस जीवनदान का कोहली ने पूरा फायदा उठाया और जमकर पंजाब के गेंदबाजों की खबर ली। लेकिन फैंस को उनसे शतक की उम्मीद थी जिसे कोहली पूरा नहीं कर सके।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन